शीतलहर: शाम से ठंडी हवाएं चली, कंपकंपी छूटी

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को सुबह से धूप खिल रही। सूर्यदेव ने ठंड से राहत दी लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और बर्फीली वादियों से आ रही हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट गई।  ठंड से बचने लोग गर्म कपड़े लादे रहे। जगह-जगह अलाव भी जले।

मौसम विभाग की माने तो   वत्र्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की उंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्योपरी क्षोभमंडल स्तरों में ट्रफ़ के साथ  पूर्वी देशांतर से   उत्तरी अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा और संलग्न क्षेत्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 259 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।18 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तरी- पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्र्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 88 और शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चार से पांच किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

शहर आएंगे पीसीसी अध्यक्ष, विस में लेंगे बैठकें

Fri Jan 17 , 2025
27 जनवरी को महू के कार्यक्रम की रूपरेखा पर होगी चर्चा, पूर्व गृहमंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण   बड़वानी, (नवभारत)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार दोपहर को जिला मुख्यालय आएंगे। इस दौरान शहर के नवलपुरा स्थित यादव धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसे लेकर शुक्रवार दोपहर […]

You May Like