बनारसी डेयरी का पंजीयन निलंबित, गंदगी के बीच दूध का संग्रहण

जबलपुर: छोटी खैरी करोंदा नाला पनागर रोड़ स्थित बनारसी डेयरीमें हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों एवं गंदगी के बीच दूध का संग्रहण करते पाये जाने पर डेयरी का खाद्य पंजीयन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है।निरीक्षण की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने की।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में दूध का संग्रहण अत्यंत अस्वच्छ तथा अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में होना पाया गया। दूध संग्रहित करने इस्तेमाल किये गये ड्रम और केन पर बड़ी संख्या में मक्खियाँ लगी हुई थीं। लोक स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुये इस प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Next Post

ई रिक्शा चोरी कर बैटरियां निकाल सूने इलाके में छोड़ देता था शातिर

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत ई-रिक्शा चोरी कर ई रिक्शा को सूने स्थान में छोडकर ई रिक्शा से बैटरी चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चुराई हुई ई रिक्शा की 8 बैटरी जप्त की गई है।केन्ट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह पटले ने बताया कि […]

You May Like