जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत ई-रिक्शा चोरी कर ई रिक्शा को सूने स्थान में छोडकर ई रिक्शा से बैटरी चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चुराई हुई ई रिक्शा की 8 बैटरी जप्त की गई है।केन्ट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह पटले ने बताया कि यादगार चौराहे के पास बैटरी बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे आरिफ अली 33 वर्ष निवासी अधारताल को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ की गई तो नौ फरवरी को कैंट स्थित इंदौर स्वीट्स के सामने से एक लाल रंग का ई-रिक्शा एवं 13 मार्च को काले रंग का ई-रिक्शा टैगोर गार्डन के पास से चुराना और चुराये हुये ई रिक्शा को अमखेरा एवं शोभापुर के पास सूने स्थान पर खडा कर ई रिक्शे से बैटरी चुराकर ई रिक्शा को वहीं छोड देना बतााते हुये चुराई हुई बैटरी को बेचने के लिए निकला था।
आरोपी के कब्जे से चुराये हुये दोनों ई रिक्शा की 8 बैटरी जप्त करते हुये आरोपी को उपरोक्त दोनों प्रकरणों मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि चुराये हुये दोनों ई रिक्शा की रिपोर्ट दर्ज हुई थी और पूर्व में गोहलपुर पुलिस को अमखेरा एवं अधारताल पुलिस को शोभापुर में सूने स्थान पर ई रिक्शा खडे मिले थे, जिन्हे जप्त किया जा चुका है।
