बेलगाम वैन ने रौंदा, बुजुर्ग की मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार मारुति वैन ने मोपेड को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक आमाहिनौता निवासी बालाराम 65 वर्षीय तेवर स्थित पेट्रोल पंप में नौकरी करते थे। नाइट ड्यूटी केबाद वे आज सुबह टू व्हीलर से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 45 के अंजनी धाम मंदिर के पास मारुती वैन क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4121 के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलते हुए टू व्हीलर में टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर हीमौत हो गई।

Next Post

जस्टिस भट्ट बने मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर। गुजरात उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट ने आज सुबह 10.30 बजे न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। उनको यह शपथ मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश संजीव सचदेवा ने दिलाई। यह समारोह कोर्ट रूम-1 में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उच्च न्यायालय […]

You May Like