खून से सनी मिली महिला की लाश

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई रोड में एक महिला की खून से सनी हुई लाश पड़ी मिली। महिला सडक़ हादसे का शिकार हुई है या उसकी हत्या की गई है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक विजय शुक्ला पिता रामसुंदर शुक्ला 40 वर्ष निवासी पुराना गुलाब का खेत सीओडी कॉलोनी सुहागी थाना अधारताल जबलपुर ने सूचना दी कि वह जैसे ही रिछाई रोड पहुंचा तो देखा कि एक अज्ञात महिला मृत पड़ी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले है। मृतक महिला की उम्र करीबन 45 वर्ष होगी। मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम क र शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है । पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

नर्सिंग की तरफ पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता देने में हुआ फर्जीवाड़ा

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: नियम विरुद्ध तरीके से प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दिये जाने के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता की तरफ से आवेदन पेश करते हुए कहा गया कि नर्सिंग कॉलेज की तरफ प्रदेश में संचालित पैरा मेडिकल […]

You May Like