
रीवा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निशातपूरा भोपाल रेलवे स्टेशन के शुरू होने पर रीवा इंदौर ट्रेन को वहां पर रोकने की मांग उठाते हुए रेल महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल जबलपुर को पत्र लिखकर गाड़ी संख्या 11703 एवं11704 को निशातपुरा स्टेशन पर रोकने का आग्रह करते हुए कहा है की बड़ी संख्या में विंध्याचल क्षेत्र के लोग भोपाल आते और जाते हैं रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन में जगह उपलब्ध नहीं होने पर विंध्य क्षेत्र के लोग रीवा इंदौर ट्रेन का उपयोग करते हैं इस ट्रेन का ठहराव निसातपुरा में होने से बहुत बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा रेलवे के भी राजस्व मे बढ़ोतरी होगी वहीं यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी उपमुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से जल्द से ट्रेन को रोकने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है
