BU में ‘लापता’ कुलपति के पोस्टर लगे; NSUI ने 1100 का इनाम रखा

भोपाल।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलपति के ‘लापता’ होने का आरोप लगाते हुए, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय परिसर में उनके पोस्टर चिपकाकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. एनएसयूआई भोपाल के जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, कुलपति का पता बताने वाले को 1100 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

एनएसयूआई के अनुसार, कुलपति कथित तौर पर 7 मई से ‘लापता’ हैं, जिसके कारण विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं. अक्षय तोमर ने बताया कि एक ओर जहां विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं, वहीं पूरे प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कुलपति की अनुपस्थिति के कारण विश्वविद्यालय का पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. इसके अतिरिक्त, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी रुका हुआ है और विश्वविद्यालय के सभी कार्य एवं भुगतान ठप पड़े हैं.

एनएसयूआई भोपाल के उपाध्यक्ष वंश कनौजिया ने आगे बताया कि निजी महाविद्यालयों के निरीक्षण और संबद्धता देने की प्रक्रिया में भी गंभीर कठिनाइयां आ रही हैं, क्योंकि वर्तमान प्रभारी कुलपति के पास महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता नहीं है.

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, तोमर ने कुलसचिव को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ‘लापता’ कुलपति तीन दिनों के भीतर अपना प्रभार नहीं संभालते हैं, तो एनएसयूआई स्थानीय पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएगी.

Next Post

खड़े डंपर को ट्राला ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वाहन सवार

Thu May 22 , 2025
मंडला। नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम बाबादेवरी क्षेत्र स्थित चौपाटी के पास एक खड़े डंपर को जबलपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि मंडला से जबलपुर की तरफ एक […]

You May Like