प्राईवेट स्कूलों की नवीन मान्यता/नवीनीकरण के आवेदन 25 फरवरी तक

सतना /राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए प्रायवेट स्कूलों की नवीन मान्यता के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 कर दी गई है। इसके उपरांत मान्यता आवेदन मान्यता आवेदन करने की तिथि में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। सभी ऐसे समस्त प्राइवेट स्कूल जिनकी मान्यता 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रही है। मान्यता नवीनीकरण एवं नवीन मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करें।

Next Post

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान करा सकेंगे पंजीयन

Fri Feb 21 , 2025
सतना /खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुक्रम में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु निर्धारित पंजीयन स्थानों/तरीकों से पंजीयन कराया जा सकेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी एलआर जांगडे ने बताया कि जिले में निःशुल्क […]

You May Like