समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान करा सकेंगे पंजीयन

सतना /खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुक्रम में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु निर्धारित पंजीयन स्थानों/तरीकों से पंजीयन कराया जा सकेगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी एलआर जांगडे ने बताया कि जिले में निःशुल्क व्यवस्था अंतर्गत 43 सेवा सहकारी समितियों के पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जिसमें ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में, तहसील कार्यालयों में, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र तथा एमपी किसान ऐप पर पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार सशुल्क व्यवस्था अंतर्गत एमपी आनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से किसानों द्वारा स्वयं के पंजीयन कराये जा सकेंगे। जिसमें पंजीयन शुक्ल 50 रूपये से अधिक नहीं होगा। केन्द्रों पर संचालकों द्वारा पंजीयन सुविधा शुल्क राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे। उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन करने के पूर्व भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित-परीक्षण कर उनका निकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

Next Post

फरार तहसीलदार पर 5 हजार का इनाम घोषित

Fri Feb 21 , 2025
ग्वालियर। फरार तहसीलदार पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है। रेप पीड़िता का कहना है कि तहसीलदार शत्रुघन सिंह को पकड़ने वाले को 50 हजार दूंगी, चाहे घर बेचना पड़े जबकि ग्वालियर के तहसीलदार शत्रुघन सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए सभी आरोप झूठे हैं। ग्वालियर […]

You May Like