
जबलपुर। मुस्लिम और इसाई समुदाय से जुड़े कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दावली और संत-महात्माओं को धमकी वाले मामले पर संत समाज के नेतृत्व में सनातनी लोगों ने पुलिस अक्षीक्षक को ज्ञापन सौंप दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दण्डी स्वामी रंजीतानंद महाराज सहित भाजपा के राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आए दिन हिन्दू देवी देवताओं, साधु-संतों, को अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग कर गाली-गालोज करने, मूर्तियों को तोडने, मंदिरों को खत्म करने का प्रयास करने, देश विरोधी नारा लगाने सहित साधू संतों को सर तन से जुदा करने की खुले तौर पर धमकी देने पर प्रशासन द्वारा ऐसे अपराधियों के विरूद्ध सामान्य कार्यवाही करने से अप्रत्यक्षतः सह मिलने का आरोप लगाया है। कहा गया कि ऐसे कृत्यों से देश की अंखडता, सौहाद्रता व राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बन रहे ऐसे देश विरोधी तत्वों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की जाए।
