रीवा: जिले से पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय थाने में पदस्थ आरक्षक पीयूष मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व आरक्षक ने अपने निजी आवास में अज्ञात जहर का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आरक्षक द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। आरक्षक की मौत से विश्वविद्यालय थाना सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
