चौथे दिन दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गुजरात, मिजोरम, मणिपुर,असम, हिमाचल और बिहार जीते

काकीनाडा, 04 अगस्त (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चौथे दिन सोमवार को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, गुजरात और मिजोरम ने डिवीजन ‘सी’ में अपने-अपने मैच जीते, जबकि मणिपुर, असम, हिमाचल और बिहार ने डिवीजन ‘बी’ में जीत दर्ज की।

आज यहां दिन की शुरुआत दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव ने डिवीजन ‘सी’ में जम्मू एवं कश्मीर को 6-0 से हराकर की। खुर्शीद जैनब ने (35वें, 56वें, 57वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई और जनील शिहांगिया ने (49वें)मिनट, नंदनीबेन नंदूभाई दुलसादा ने (47वें) और राधिका दंडोतिया ने (44वें) मिनट में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव हॉकी के लिए एक-एक गोल किये।

अगले मैच में गुजरात ने राजस्थान को 3-2 के करीबी मुकाबले में हराया, जिसमें पूर्वा अदरोजा ने (53वें) मिनट, परमार पुरीबेन ने (19वें) मिनट और पूजा दिहोरा ने (35वें) मिनट में गुजरात के लिए गोल दागे। जबकि गायत्री महावर ने (21वें) और कप्तान साक्षी शर्मा ने (47वें) मिनट में राजस्थान के लिए गोल किये।

डिवीजन ‘सी’ के अंतिम मैच में मिजोरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 15-0 से रौंदा। मिजोरम के लिए अंजना जाक्सा ने (32वें, 38वें, 45वें, 46वें, 48वें) मिनट में पांच गोल किए। जोथनमावी ने (तीसरे, 19वें, 40वें, 50वें) मिनट में चार गोल दागे। जेड लालडिंटलुआंगी ने (16वें, 18वें, 49वें) मिनट में तीन गोल किए और एफ. लालबियाक्सियामी ने (22वें), लालरेमरुति ने (21वें) और सी मालसावमजेली ने (19वें) मिनट में एक-एक गोल किया।

इस बीच, पहले डिवीजन ‘बी’ मैच में मणिपुर ने ले पुडुचेरी को 9-1 से हरा दिया। रितु देवी लैशराम ने (पांचवें, 25वें, 46वें, 47वें) मिनट में चार गोल। कप्तान रोमिता वारिबम चानू ने (45वें, 59वें) मिनट में दो और कंगजम सिल्विया चानू ने (56वें), देवी मुतुम प्रिया ने (28वें) और देवी थोकचोम दैनाली ने (55वें) मिनट में मणिपुर हॉकी के लिए एक-एक गोल किया। ले पुडुचेरी के लिए एकमात्र गोल धिव्याश्री ने (24वें) मिनट में किया।

अगले मैच में असम ने केरल को 5-1 से हराया। अश्मिता तिग्गा (10वें, 41वें, 49वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक लगाई। रेशमा जगत ने (12वें) और कप्तान सुमित्रा स्वर्गियारी ने (42वें) मिनट में असम हॉकी के लिए एक-एक गोल किया। जबकि शानुशा पी एम ने (58वें) मिनट हॉकी केरल के लिए एकमात्र गोल किया।

एक अन्य मैच में हिमाचल ने दिल्ली को 7-1 से हराया। खुशी वर्मा ने (27वें, 60वें), रीमू देवी ने (38वें, 59वें) और मिताली शर्मा ने (छठें, 42वें) मिनट में अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए। हिमाचल के लिए सातवाँ गोल भूमि ने (11वें) मिनट में किया। वहीं, दिल्ली के लिए निशा ने (32वें) मिनट में एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।

दिन के अंतिम मैच में बिहार ने अरुणाचल को 1-0 से हराया। आकांक्षा यादव ने (43वें) मिनट मैच का एकमात्र गोल करके बिहार को जीत दिलाई।

 

 

 

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का गोपाल भार्गव ने किया आत्मीय स्वागत

Mon Aug 4 , 2025
सागर। भोपाल स्थित निवास पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने खंडेलवाल को शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री गणेश की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन को और अधिक सशक्त […]

You May Like