पत्नी और साले को गोली मारी, साले की मौत

ग्वालियर: भितरवार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी। साले की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। घटना ग्राम सहारन की है। दलजीत कुछ दिनों से पति से विवाद के कारण अपने मायके भितरवार में रह रही थी। वह भाई ओंकार के साथ ससुराल गई थी। यहां पति विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से दलजीत का विवाद होने लगा। इसी दौरान विक्की ने ओंकार पर फायर कर दिया, दलजीत बचाने आई तो गोली उसके चेहरे को छूते हुए ओंकार के सीने में लगी।

विवाद के दौरान आरोपी की मां और दादा-दादी मौके पर थे। आरोपी विक्रमजीत किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और शराब पीने का आदी है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ओंकार को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। घायल बहन को ग्वालियर रेफर कर दिया है।सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो चुका था।

Next Post

दमदार लिवाली से शेयर बाजार में उछाल

Fri May 23 , 2025
मुंबई, 23 मई (वार्ता) देश की मजबूत बुनियादी आर्थिक स्थिति से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने एक प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 922.06 अंक अर्थात 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ […]

You May Like