समय पर प्रकरण नहीं निपटाए तो लगेगी पेनाल्टी

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई. उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रकरण समय सीमा में निराकृत नहीं होते हैं तो अधिकारियों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी.

कलेक्टर बालागुरू के ने कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें 11 फरवरी को ब्रिफिंग के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी गंभीरता एवं सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

कलेक्टर ने किसानों द्वारा नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए. नरवाई जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है, वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है. नरवाई जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए. इसके साथ ही जिले के वन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आमजन के कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों पर पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी.

 

Next Post

पार्टी लाइन से बाहर जाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue Feb 10 , 2026
सीहोर। जिले की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, आईसीसी सचिव संजय दत्त, संगठन महासचिव संजय कामले, जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र पटेल, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती उपस्थित थे. बैठक में बताया जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या 51 से ज्यादा नहीं रहेगी. […]

You May Like