मालपुर आंगनवाड़ी भवन में दरारें, वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका आंगनवाड़ी केंद्र

चंदला: गौरीहार जनपद के महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के भवन में हाल ही में दीवारों पर दरारें देखी गई हैं। यह भवन वर्ष 2018-19 में निर्मित बताया जा रहा है, लेकिन अब तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ है और न ही केंद्र का नियमित संचालन प्रारंभ किया गया है। भवन परिसर में अभी तक फर्श और अन्य कुछ कार्य भी पूर्ण नहीं होने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन, पोषण आहार वितरण और शिशु देखरेख से संबंधित गतिविधियां नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं। गांव की आबादी अधिक होने के कारण नवजात एवं छोटे बच्चों को मिलने वाली सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनका निराकरण अभी प्रतीक्षित है।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है, जिसे ग्रामीणों ने जांच का विषय बताया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त जानकारी के आधार पर भवन की तकनीकी जांच कराई जाएगी और आवश्यकता अनुसार उपयंत्री को भेजा जाएगा।

लवकुशनगर जनपद के एसडीओ मधु प्रजापति ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद भवन की गुणवत्ता और केंद्र के संचालन से जुड़े विषयों पर शीघ्र स्पष्टता आएगी, ताकि बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इनका कहना है कि 
आपके द्वारा जानकारी दी गई है जिसके अनुसार जांच करवाई जाएगी
गौरीहार एसडीएम बलबीर रमन

Next Post

श्योपुर में बस दुर्घटनाओं में कमी लाने चला अभियान

Sun Jan 18 , 2026
श्योपुर: बस दुर्घटनाओं में कमी लाने एवम् यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा नगर में “मै भी प्रहरी अभियान” संचालित किया जा रहा है। यातायात पुलिस के द्वारा आज रविवार को बस स्टैंड तथा शिवपुरी रोड एवं पाली रोड पर लगभव 50 बसों […]

You May Like