होली से पहले सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: जोन-3 पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

इंदौर: रंगों के त्योहार से पहले शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए हैं. पुलिस उपायुक्त जोन-3 के नेतृत्व में संयोगितागंज सर्कल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया.मार्च के दौरान एसीपी संयोगितागंज सहित थाना प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पैदल गश्त की. पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी की.

पुलिस का कहना है कि होली और रंगपंचमी के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर भी निगरानी रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अशोका गार्डन के गर्ल्स हॉस्टल में रंगों की धूम, छात्राओं ने मनाया उत्साहपूर्ण होली उत्सव

Sun Mar 1 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में होली के अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार मनाया। हॉस्टल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राएं रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती नजर आईं।होली उत्सव के दौरान छात्राओं ने डीजे […]

You May Like