सीतापुर 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड के पास सोमवार दिन में एक बाइक और बोलेरो जीप की टक्कर में दो बाइक सlवरों की घटना मृत्यु हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्रभारी निरीक्षक लहरपुर अरविंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि अहिरन पुरवा निवासी 24 वर्षीय अंकुल और 36 वर्षीय काशीराम किसी कार्य से लहरपुर कस्बा मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, तभी सूरजकुंड के पास सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी, जिसमें अंकुल और काशीराम एवं बोलेरो पर सवार सुखमण तथा गुरु सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को लहरपुर अस्पताल भेजा गया, जहां पर अंकुल और काशीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, सुखमण एवं गुरु सिमरन का इलाज चल रहा है, मौके पर बोलेरो चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
