शराब दुकान को पुलिस ने कराया बंद

भोपाल: शहर के टी टी नगर क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को शनिवार की सुबह से बंद करने की पुलिस ने कार्रवाई की. मिली जानकारी के अनुसार ज़ीटीवी कंपलेक्स कंपोजिट शराब की दुकान हर रोज सुबह 7 से खुल जाती है. यहां पर शराबी इक्टठा हो जाते हैं. शराब की दुकान सुबह से खुलने के चलते अन्य दुकानें भी सुबह से ही खुल जाती है.

शराबियों के यहां जमा होने के चलते स्कूल और आफिस जाने वाले बच्चों और युवाओं को परेशान का सामना करना पड़ता है. शराबियों का जमावड़ा लगने की शिकायत स्थानीय पुलिस से लोग पहले भी कर चुके हैं. कार्रवाई नहीं होने के चलते महौल ज्यों का त्यों बना हुआ था. अब देखना यह कि पुलिस की कार्रवाई का असर यहां कितने दिनों तक बना होता है.

Next Post

ट्रैफिक हेल्पलाइन से मिली 20 शिकायतों में 12 का त्वरित समाधान

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर:शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस लगातार सतर्क है. हेल्पलाइन पर प्राप्त 20 शिकायतों में से 12 का तुरंत समाधान कर दिया, जबकि नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई.इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात प्रबंधन पुलिस […]

You May Like