जमतरा वाटरफाल में झड़प, मारपीट
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर स्थित जमतरा वाटरफॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान सहेलियों में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दो सहेली बर्थडे गर्ल्स से उलझ गई और झड़प करने के साथ मारपीट कर दी, विवाद इतना बढ़ गया कि युवती का मोबाइल पानी में फेंक दिया। बाद मेें पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वेदांशी खरे निवासी गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी सहेलियों श्वेता ठाकुर एवं फुल्लो ठाकुर व अन्य दो सिंड्रेला स्वामी एवं अंशिता कश्यप के साथ जमतरा वाटरफाल जन्मदिन मनाने के लिये गई थी जहां उन्होंने फोटो शूट किये, तभी श्वेता ठाकुर एवं फुल्लो उससे विवाद करने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि सहेलियों ने उसके के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल पानी में फेंक दिया था।
पुलिस ने शिकायत पर सीता पहाड बजरिया गोराबाजार में रहने वाली श्रीमती श्वेता झारिया 27 वर्ष एवं साक्षी ठाकुर उर्फ फुल्लो 20 वर्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
