मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक मनाया जायेगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा नगर संगठन सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस संबंध में भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला और बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कई नेताओं ने भाग लिया। मिश्रा ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व में मजबूत हुआ है और सेवा पखवाड़े के जरिए उनके कार्यों को जनता तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।

कार्यक्रमों में 71 स्थानों पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मोदीजी के जीवन पर प्रदर्शनी, एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर संगोष्ठी, विचार गोष्ठियां, पौधारोपण और प्रमुख नेताओं का कार्यकर्ताओं के घर भोजन जैसे आयोजन शामिल रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलेगा।

Next Post

प्राक्कलन समिति की बैठक में जलभराव और मेट्रो पर सवाल

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: संभाग स्तरीय प्राक्कलन समिति की बैठक में शहर की जलनिकासी व्यवस्था और मेट्रो रेल का मुद्दा प्रमुख रहा. अध्यक्ष अजय विश्नोई ने विकास कार्यों की समीक्षा की, वहीं कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने दो इंच बारिश में जलभराव की समस्या उठाई. उन्होंने कहा कि बीआरटीएस सड़क पर करोड़ों […]

You May Like