Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत से शुरुआत, बांग्लादेश को 42-21 से हराया

Asian Games Kabaddi:

आईसी नागोया, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार आगाज करते हुए बांग्लादेश को 42-21 से हराया। संजू देवी और कप्तान पुष्पा राणा ने निभाई अहम भूमिका।

Indian Women’s Kabaddi Team Victory: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है। सोमवार को ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 42-21 से हराया। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पूरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया।

भारत ने मैच में मजबूत डिफेंस के साथ लगातार सफल रेड कीं। संजू देवी ने अटैक में अहम भूमिका निभाई और कई महत्वपूर्ण प्वाइंट हासिल किए। वहीं, मनीषा कुमारी लेफ्ट कवर पर प्रभावी रहीं। सोनाली शिंगेट और कप्तान पुष्पा राणा ने भी अटैक में टीम के लिए जरूरी प्वाइंट जोड़े।

भारतीय टीम की दमदार शुरुआत
भारत ने शुरुआती मिनटों से ही मैच पर पकड़ बना ली। बांग्लादेश के लिए बोनस लाइन तक पहुंचना मुश्किल रहा, जबकि भारतीय रेडर्स लगातार प्वाइंट हासिल करती रहीं। बांग्लादेश की कप्तान श्राबोनी मौलिक ने अपनी टीम के लिए प्वाइंट जुटाए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनके मौकों को सीमित रखा। भारत ने पहले हाफ में एक ऑलआउट किया और ब्रेक तक 21-10 की बढ़त बना ली।

बांग्लादेश की कोशिश रही नाकाम
दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपनी लय बनाए रखी। संजू देवी और पूजा ने तेजी से हैंड टच के जरिए प्वाइंट हासिल किए, जबकि डिफेंस ने हाई लाइन बनाए रखकर बांग्लादेश के रेडर्स पर दबाव बनाए रखा। भारत ने इस दौरान एक और ऑलआउट किया।

हालांकि, मैच के आखिरी हिस्से में बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश की। श्राबोनी और उनकी साथी रेडर्स ने कुछ लगातार प्वाइंट हासिल किए और भारतीय टीम की बढ़त कम करने की कोशिश की। लेकिन भारत ने संजू देवी की सफल रेड के जरिए फिर से अपनी बढ़त मजबूत कर ली और अंत में 42-21 से मुकाबला अपने नाम किया।

कितने प्वाइंट्स मिले?
भारत के 42 प्वाइंट्स में 11 बोनस प्वाइंट्स और चार ऑलआउट प्वाइंट्स शामिल रहे। वहीं, बांग्लादेश ने पांच बोनस प्वाइंट्स और एक सुपर टैकल प्वाइंट हासिल किया। अब भारतीय महिला कबड्डी टीम का अगला मुकाबला बुधवार सुबह 8:30 बजे ईरान से होगा।

Next Post

नप में ताला लगाने पहुंचे कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue Sep 22 , 2026
इछावर। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. वे नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के विरोध में इकठ्ठा हुए थे. प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नप कार्यालय के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की. मौके पर […]

You May Like