बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, पूर्व कांग्रेस विधायक बोले गरीबों की हाय भारी पड़ेगी

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। युवक को गोली मारने के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

राजनगर के पूर्व कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम और सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “गरीबों की हाय लेने से किसी का भला नहीं होगा।”

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी शालिग्राम गर्ग और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले भी सार्वजनिक रूप से कई बार यह कह चुके हैं कि उनके भाई के कार्यों से उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि, गोलीकांड के बाद यह मामला अब कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी का भी केंद्र बन गया है।

Next Post

KRA अस्पताल में हंगामा: सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी! महिला से मारपीट के बाद मामला पहुंचा पुलिस थाने

Sat Jul 18 , 2026
ग्वालियर। कमलाराजा अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों पर एक महिला के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like