तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मुरैना: अंबाह-पोरसा मार्ग पर पाली की ताल के पास एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।

सनाईपुरा निवासी मनमोहन सखवार अपने भतीजे अभिषेक और नरोत्तम के साथ अंबाह अस्पताल से रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली की ताल के पास तेज रफ्तार कार ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। इस हादसे में मनमोहन सखवार और दूसरी बाइक के चालक वकील जाटव निवासी गोहद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल अभिषेक और नरोत्तम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अंबाह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया। एसडीओपी रवि भदौरिया ने घायलों के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल रवाना किया गया है।

Next Post

तेल संकट से श्रीलंका की हालत खराब, देश में लागू किया चार दिन काम का नियम, स्कूलों में भी अतिरिक्त छुट्टी

Tue Mar 17 , 2026
श्रीलंका सरकार ने चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया है। हर बुधवार सरकारी दफ्तर, स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। निजी सेक्टर से भी वर्किंग डेज कम करने की अपील की गई है। श्रीलंका सरकार ने सोमवार, 16 मार्च को देश में चार दिवसीय कार्य सप्ताह (4-day working week) लागू करने […]

You May Like