सतना: रिश्तों की सरहद लांघकर रिश्ते की सरहज से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और निंदनीय मामला तब सामने आया जब आरोपी ने रिश्ते की सरहज के सुने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
मझगवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्यारे उर्फ प्यारेलाल मवासी पिता रामलखन मवासी उम्र 26 वर्ष निवासी तुर्रा गांव के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच जारी है और यदि कोई अन्य पहलू सामने आता है तो उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
