पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप, इक्वाडोर के क्विटो तक महसूस हुए झटके

पेरू, मध्य पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जूनिन से करीब 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। झटके इक्वाडोर के क्विटो तक महसूस किए गए।

शुक्रवार 20 नवंबर की शाम मध्य पेरू के जुनिन क्षेत्र में 6.7 (USGS के अनुसार 6.9) तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी लीमा समेत इक्वाडोर के क्विटो और कोलंबिया के बोगोटा तक महसूस किए गए।

मध्य पेरू में स्थानीय समय के अनुसार भूकंप शाम 7:09 बजे आया। पेरू के भूभौतिकी संस्थान ने भूकंप का केंद्र जूनिन शहर से 30 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित किया और अनुमान लगाया कि भूकंप 127 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

इक्वाडोर में हिली इमारतें
प्रारंभिक रिपोर्टों में कोई हताहत या महत्वपूर्ण संपत्ति क्षति दर्ज नहीं की गई। भूकंप के केंद्रीय क्षेत्र में, निवासियों ने मध्यम से तीव्र तीव्रता के झटके महसूस किए। इक्वाडोर के क्विटो में ऊंची इमारतों में हल्की सी हलचल महसूस की गई। पेरू की राजधानी लीम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घबराकर सड़कों पर आ गए।

पेरू रिंग ऑफ फायर के नजदीक है
आपको जानकारी दें, कि पेरू ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास स्थित है। यह देश प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला 40,000 किलोमीटर (25,000 मील) लंबा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कई ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी इलाके में आते हैं।

साल 2026 में तीसरी बार भूकंप के तेज झटके
साल 2026 भर में ये लगातार तीसरी बार यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले अगस्त में, पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। साथ ही कई घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। उससे पहले भी जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे।

Next Post

श्री सनातन धर्म मंदिर में आज मन रही देवउठनी एकादशी

Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में देवउठनी एकादशी का पावन पर्व आज 21 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। भगवान चक्रधर […]

You May Like