फील्ड ऑफिसर के खात से उड़े 1.53 लाख

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत छोटे साई मंदिर के पास रहने वाले पशु पालन व डेयरी विभाग में पदस्थ फील्ड ऑफिसर के खाते से साइबर ठग ने 1.53 लाख रूपए उड़ा लिए। पुलिस के मुताबिक गुरूवार को राधा मार्को 51 वर्ष निवासी छोटे साई मंदिर के पास जवाहरनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पशु पालन व डेयरी विभाग में असिस्टेंट फील्ड ऑफिसर के पद पर पदस्थ है। उसके पास लगातार 4 मैसेज प्राप्त हुये जिससे उसके क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन आईडी से कुल 1 लाख 53 हजार 280 रूपये ट्रांसफर हुये हैं उसने बैंक से ट्रांजेक्शन के संबंध में बताया। कार्ड ब्लाक करवाया। अज्ञात द्वारा उसके क्रेडिट कार्ड से बेईमानी पूर्वक धोखाधड़ी करते हुये कुल 1 लाख 53 हजार 280 रूपये उसके खाते से ट्रांजेक्शन कर लिये हैं।

Next Post

सडे आलू, 2 दिन पुरानी रोटी, आटा फ्रिज में मिला

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा गुरूवार को तिलवारा रोड स्थित होटल पार्क इन रेडिसन में दबिश दी गई। इस दौरान होटल के किचन में आलू डोसा व आलू पराठे के लिए रखे उबले आलूओं में सडे आलू भी शामिल पाये गये। मिस्सी रोटी और प्लेन रोटी का आटा […]

You May Like