जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत जबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे रोड में ट्रक-कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गएपुलिस ने बताया कि राधेयाम कुशवाहा 27 वर्ष निवासी टंकी मोहल्ला थाना सिहोरा के पीछे सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिहोरा में चाट भण्डार की दुकान चलाता है.
शनिवार रात लगभग 11-30 बजे वह अपनी किया कार क्रमांक एमपी 20 जेड एच 3648 से अपने साथी अकांशुकांत सोनी को खितौला से नरसिंहपुर छोड़ने जा रहा था जैसे ही जबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे रोड़ में टेड़ चौकी के पास पहॅुचे सामने से आ रहा ट्रक क्रमांक यूपी 72 एटी 4775 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया जिससे उसके वायें घुटने एवं अंकांशुकंात सोनी को दाहिने पैर के घुटने, दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई है।
