रामजी का धाम तो बन गया अब कृष्ण जी का बाकी: मोहन

अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का धाम बन चुका है, अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का धाम बनना बाकी है। वे जिले के ग्राम रूसल्ला में पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव के पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस को बिना नाम लिए घेरा और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भगवान राम का नाम जोर से लेने पर दंगे हो जाते थे। लेकिन आज प्रभु श्रीराम का मंदिर भव्य रूप से बन चुका है, तारीख भी आ चुकी है और पूरा देश आनंद मना रहा है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है, इसी कारण आज पार्टी की यह हालत हुई है। मुख्यमंत्री ने रूसल्ला की धरती से कांग्रेस को आमंत्रित करते हुए कहा कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का धाम बनाने में भी साथ आइए।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय मंदिर में दर्शन कर प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

हादसा, खेत पर करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत 

Sat Sep 20 , 2025
नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपलिया व्यास गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत पर ट्यूबवेल चालू करने गए 24 वर्षीय अर्जुन बंजारा की करंट लगने से मौत हो गई। अर्जुन, पिता डालूराम बंजारा, सुबह करीब 6 बजे […]

You May Like