जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत जैतना में देर रात्रि बेलगाम ट्रक ने मोटर सायकिल चालक को रौंद दिया। हादसे में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सिद्धांत कुर्मी पिता रविन्द्र कुमार कुर्मी 24 वर्ष निवासी कंजई थाना गोसलपुर का बीती रात बाइक से कहीं जा रहा था।
वह जैसे ही जैतना के पास रात्रि 11:30 बजे पहुंचा तभी एक ट्रक चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धांत कुर्मी को गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत सिद्धांत कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
