ट्रेक्टर समेत नाले में गिरा युवक, दो दिन बाद मिला शव

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत फगुआ नाला परियट नदी के पानी में 13 नवम्बर को ट्रेक्टर समेत एक युवक गिर गया। जिसकी तलाश में रेस्क्यू शुरू हुआ लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार दोपहर क्रेन के जरिए ट्रेक्टर ट्राली समेत शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक संतू यादव 45 वर्ष निवासी ग्राम सुन्दरपुर कालोनी ने शनिवार को सूचना दी कि खेती का काम करता है उसका छोटा भाई गुड्डू यादव 35 वर्ष 13 नवम्बर को शाम लगभग 5-30 बजे भारत चक्रवर्ती के टे्क्टर ट्राली से फगुआ नाला परियट नदी के पानी में गिर गया था। ट्राली को क्रेन के माध्यम से शनिवार दोपहर 2 बजे निकाला गया, उसका भाई फगुआ नाला के पानी में डूब गया था जिसकी तलाश रेसक्यू टीम द्वारा की गई। भाई गुड्डू यादव की मौत फगुआ नाला के पानी में डूबने से हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

उधारी में मुर्गा नहीं दिया तो दुकान में लगाई आग

Sun Nov 16 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में उधारी में मुर्गा नहीं दिया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए दुकान में आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक समन चक्रवर्ती 21 वर्ष निवासी ग्राम सिंगौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम जैतना चौराहा स्थित अमन चिकिन दुकान में काम […]

You May Like