यात्री बस हुई हादसे का शिकार,

बड़वानी से खेतिया की ओर जा रही यात्री बस मंगलवार को अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बायगोर के अम्बापड़ावा डालिया फलिया के निकट घाट पर यह हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की सहायता से घायलों को निकाला। घटना में 10 से 15 यात्रियों के घायलों होनें की जानकारी प्राप्त हुई लेकिन आधिकारिक रूप से आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद स्टाफ खुमसिंह धार्वे,पायलट प्रकाश राठौड़,थाना प्रभारी सुखलाल भावर मौके पर पहुंचे थे।घायलों को एंबुलेस ओर अन्य वाहन से खेतिया अस्पताल उपचार हेतु लाया गया जहां डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा उनका उपचार किया । यात्री बस के ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका जताई जा रही लेकिन जांच के बाद कारणों का पता चल पाएगा।

Next Post

मथुरा की चिंतन बैठक: उप्र चुनाव के लिए भाजपा ने तय किए पांच मुद्दे, हिंदुत्व-विकास और राष्ट्रवाद पर रहेगा जोर

Tue Nov 17 , 2026
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को लेकर मथुरा में चिंतन बैठक की। इसमें चुनाव प्रचार के लिए पांच प्रमुख मुद्दे तय किए गए हैं। इनमें सुरक्षा, विकास, हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और समान नागरिक संहिता (UCC) को प्रमुखता दी गई है। पार्टी […]

You May Like