जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में उधारी में मुर्गा नहीं दिया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए दुकान में आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक समन चक्रवर्ती 21 वर्ष निवासी ग्राम सिंगौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम जैतना चौराहा स्थित अमन चिकिन दुकान में काम करता है.
शनिवार को वह एवं लवकुश कोल दुकान में थे, उसी समय लवकुश पटेल एवं पूरन सेन आकर उधारी में मुर्गा मांगने लगे, उसने उधार में मुर्गा देने से मना किया इसी बात पर दोनों उसके एवं लवकुश कोल के साथ विवाद करने लगे। दोनों हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे एवं लवकुश कोल के हाथ में चोट पहॅुचा दी। दोनों मुर्गे की दुकान में बनी टपरिया में आग लगाकर वहां से भाग गये। आग से टपरिया जल गयी है।
