
देवसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवसर उपखंड की ओर से आज रविवार को शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। पथ संचलन शिव मंदिर देवसर परिसर से शुरू होकर सहुआर मोड़ और पश्चिम बाईपास मार्ग से गुजरा। इसके बाद वापस शिव मंदिर परिसर पहुंचकर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंगरौली विभाग के विभाग सहकार्यवाह विनोद जायसवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इधर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जियावन थाना पुलिस ने सहयोग किया।
