जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत ज्वालामुखी में चोरों ने एक शिक्षिका के सूने घर का ताला तोडक़र नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह पहचान के शिक्षक के रिटायर्टमेंट पार्टी में गई थी। पुलिस के मुताबिक गुरूवार की शाम श्रीमति हरपीत सूरी 66 वर्ष निवासी ज्वालामुखी सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षिका से रिटायर्ड है, पति का देहांत हो गया है।
उसकी दोनों बेटिया जबलपुर में रहती है। वह घर पर अकेली रहती है। गुरूवार दोपहर करीबन 12:15 बजे अपने घर का ताला लगाकर जान पहचान के शिक्षक के रिटायर्टमेंट के पार्टी में हिन्दी स्कूल के पास सिहोरा चली गयी थी। कार्यक्रम में शामिल होने से बाद अपने घर करीब 03:45 बजे दोपहर पहुंची देखी उसके घर का मेन दरवाजे का ताला गायब था अंदर जाकर देखी तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था एवं घर का रखा सामान फैला हुआ था। बैग में रखे करीबन 30 हजार रुपये सूने मकान का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है।
