चाकूबाजी में युवक और आरोपी घायल

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत गल्ला बाजार में चाकूबाजी हो गई। चाकू से हमला किए जाने और छुड़ाने के बाद युवक और आरोपी दोनों घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आलोक पटैल 25 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, दोपहर वह एवं संस्कार सिंह ठाकुर गल्ला बजार पनागर में खड़े थे.

अंकित बर्मन आकर पुरानी बात को लेकर उसके साथ विवाद करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये उसे मारने के लिये चाकू निकाला तो उसने एवं संस्कार सिंह ने चाकू छुड़ाने का प्रयास किया जिससे दोनों को चोटें आ गई, अंकित भाग गया।

Next Post

वेन की टक्कर से तीन घायल

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत मेहगवां में वेन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक नीलेश ठाकुर 32 वर्ष निवासी ग्राम नरिया गोरखपुर स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी दिलीप कुमार, अजय ठाकुर, सत्यप्रकाश तिवारी के साथ अलग अलग मोटर सायकलों से […]

You May Like