जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत मेहगवां में वेन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक नीलेश ठाकुर 32 वर्ष निवासी ग्राम नरिया गोरखपुर स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी दिलीप कुमार, अजय ठाकुर, सत्यप्रकाश तिवारी के साथ अलग अलग मोटर सायकलों से घूमने के लिये डिण्डौरी शहपुरा जा रहे थे.
एक मोटर सायकल में वह एवं अजय ठाकुर एवं दूसरी मोटर सायकल में दिलीप एवं सत्यप्रकाश चल रहे थे, दोपहर लगभग 12-30 बजे बाथरूम के लिये ग्राम मेहगवा में पुलिया के पास मेन रोड़ किनारे रूके, उसके साथी रोड़ किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी जबलपुर तरफ से आ रही ईको वेन क्रमांक एमपी 20 सीबी 6766 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके तीनों साथियों को टक्कर मार दिया जिससे तीनों केा चोटें आ गई।
