रायसेन।बारिश में मूंग खराब होने व खरीदी बंद होने के बाद अनाज मंडी में कम दाम मिलने की चिंता सता रही है।मूंग खरीदी बंद होने बारदाना खत्म होने खरीदी बंद होने स्लॉट भी बुक नहीं कर पा रहे किसान।
दिव्या वेयरहाउस किशनपुर पर 3 दिन से खरीदी बंद है। अभी बारदान खत्म होने से तौल नहीं होने की बात कही जा रही है। मूंग बेचने के लिए ट्रॉली रात गुजार रहे हैं। जब नंबर आया तो बारदाने खत्म हो गए। अब कब आएंगे अधिकारी नहीं बता रहा है।
मंगल सिंह मीणा किसान
मूंग का तौल कराने 3 रात दो दिन इंतजार किया। अब बारदान खत्म हो गए। 30 जुलाई को मेरी स्लॉट बुकिंग की तारीख भी निकल गई। दोबारा स्लॉट बुक नहीं करा पा रहा हूं। अभी एक बार भी मूंग नहीं बेचा, ऐसे में नुकसान की चिंता हो रही है।
– प्रहलाद सिंह किसान
पहली बार 10 जुलाई को मूंग बेचा,लेकिन अभी तक बिल नहीं बना। दूसरी बची हुई शेष मात्रा के लिए दोबारा स्लॉट बुक कराना है।,लेकिन तीन दिन से सर्वर पर मेंटेेनेंस के कारण बुकिंग बंद है। अधिकारी भी फोन उठाकर सही जवाब नहीं दे रहे हैं।चरनजीत सिंह, किसान
इनका कहना है
बारदाने की खेप आएगी
बारदानों की खेप रात में आ जाएगी। कोलकाता और भोपाल से रवाना हो चुकी थी। बारदाने की 120 गठाने आ रही हैं, जिन्हें आते ही गुरुवार को केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे।
– कल्याण सिंह ठाकुर, डीएमओ रायसेन
स्लॉट नहीं खुल रहे….
बारदाने खत्म होने से कुछ केद्रों पर खरीदी बंद है। पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग का 3 दिनों से विकल्प नहीं खुल रहा है,अभी मेंटेनेंस लिखा आ रहा है। तकनीकी खामी से उपर अवगत करा दिया है।केपी भगत उपसंचालक, कृषि रायसेन
बारिश के मौसम में आंखों में रात बिताना पड़ रही ….
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों को मूंग बेचने के लिए अब आंखों में रातें बिताना पड़ रही है। खरीदी केंद्रों पर 3-4 दिन से बारदान नहीं हैं, जिससे खरीदी बंद है। बीते 4 दिन से स्लॉट की बुकिंग ऊपर से पोर्टल बंद होने से उलझन पैदा हो रही है।कई किसान दूसरी बार मूंग बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं करवा पा रहे हैं।
