सदर बाजार में जीएसटी विभाग की कार्रवाई, बड़ी पंसारी दुकान पर सर्वे 

गुना। शहर के सदर बाजार स्थित जगन्नाथ गोपीलाल पंसारी की दुकान पर मंगलवार सुबह जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई ग्वालियर से आई जीएसटी अधिकारियों की टीम द्वारा की जा रही है। सुबह दुकान खुलते ही टीम ने पंसारी की दुकान पर दबिश दी और उसके बाद गोदाम एवं घर पर भी सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार विभाग को लंबे समय से कर जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक कार्रवाई की। दुकान के साथ-साथ गोदाम और घर पर भी विभाग की अलग-अलग टीमें तलाशी ले रही हैं। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल रहा। आसपास की दुकानों पर भी हलचल बढ़ गई और लोग यह जानने के लिए जुटे रहे कि विभाग ने कितने बड़े स्तर पर छापा मारा है। देर शाम तक विभाग की कार्रवाई जारी थी और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही थी।अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के दौरान बरामद दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Next Post

रादुविवि: बैठक के बीच जा घुसे आंदोलित कर्मचारी

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारी हड़ताल के नौवें दिन मंगलवार को अपना आपा खो बैठे। विवि के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने पहले तो पूरे विश्वविद्यालय कैंपस में घूम-घूम नारेबाजी की। इस दौरान कुछ कर्मचारी तो अर्धनग्न अवस्था में कुलगुरु और कुलसचिव के […]

You May Like