हनुमानगंज थाना परिसर में हड़कंप: बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से धधकी आग, पुलिस वाहनों को पहुंची क्षति

भोपाल। हनुमानगंज थाना परिसर में खड़े जब्ती के वाहनों में बुधवार को आग लगने से हड़कंप की स्थिती बन गई. सुबह के समय आग लगने की सूचना तुरंत ही फायर कंट्रोल को दी गई. मौके पर पहुंची दो दमकलों और पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका. हादसे में किसी भी व्यक्ति के झुलसने की जानकारी सामने नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक थाना परिसर में खड़े आधा दर्जन वाहन इस दौरान आग की चपेट में आ गए. हादसे को लेकर बताया गया है कि जब्ती के वाहन जहां खड़े थे वहीं पास में एक इलेक्ट्रिक पोल है, जिसमें शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक से आग लगी, जबतक लोग समझ पाते भीषण आग के चपेट में आऩे से वाहन जलकर खाक हो गए.

 

Next Post

बोर्ड पैटर्न: रैंकिंग में पिछड़ा भोपाल, 5वीं में 34वें और 8वीं में रहा 27वें स्थान पर

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं और 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया. लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने इस साल बाजी मारी और उनकी सफलता का प्रतिशत आगे रहा. इस साल कक्षा 5वीं के 95.14% और 8वीं कक्षा के 93.83% विद्यार्थी सफल रहे. प्रदेश […]

You May Like