
रतलाम। दीननगर थाना अंतर्गत जामड पाटली में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए दो स्कूली बच्चे नदी में डूब गए थे । जिनके शव मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम को 15 फीट गहराई से मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को आठ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने जामड पाटली पहुंचे थे । पिकनिक मनाते समय बच्चे नहाने के लिए जामड में बने राम डेम में उतर गए थे । नहाने के दौरान छह बच्चे बाहर निकल गए और शेष बचे दो बच्चे ध्रुव पिता आनंद बलसेरा 11 वर्षीय निवासी टाटानगर और जय उर्फ आशुतोष पिता बसंतीलाल मंडलोई 12 वर्षीय निवासी श्रीनगर डेम में ही रह गए थे । काफी समय बीतने पर भी दोनों बच्चे बाहर नहीं आए तो बच्चे डर के मारे घर पहुंचे और घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और डूबे बच्चों के परिजनों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी बच्चे नहीं मिले तो पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक भी बच्चो को कुछ पता नहीं चला जिसके बाद टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान मंगलवार सुबह जल्दी से डेम में तलाशी शुरू की गई। इस दौरान करीब 9.30 बजे दोनों बच्चो के शव मिले। पुलिस ने शव बरामत कर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाये।
