उज्जैन हादसे के लिए सीएम मोहन यादव जिम्मेदार: पटवारी

भोपाल: उज्जैन में तीन पुलिसकर्मियों की मौत ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी वाहन के स्टार्ट न होने और पुल पर बैरिकेडिंग व रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण यह हादसा हुआ। कांग्रेस ने इसे महज दुर्घटना नहीं बल्कि “सरकार की नाकामी का खुला सबूत” करार दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह मंत्रालय संभालने के बाद से पुलिस भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। उन्होंने ग्वालियर में पुलिस पर हमला, इंदौर में थाने से मोटरसाइकिल चोरी और सागर व भिंड में सुरक्षा इंतज़ामों की कमी से हुई घटनाओं का जिक्र कर सरकार की पोल खोली।

पटवारी ने उज्जैन हादसे की न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, पुलिस को पर्याप्त संसाधन और शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवज़ा व नौकरी देने की माँग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाएगी और मुख्यमंत्री को जवाबदेह ठहराएगी।

Next Post

खैरमाई माता मंदिर को 4 लाख, रोड व स्कूल उन्नयन की सौगात

Mon Sep 8 , 2025
मंडला। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी जुड़ाव का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने ग्राम बिछुआ में आयोजित 24 घंटे की अखंड महा रामधुन के समापन अवसर पर यह बात कही। मंत्री उइके ने बिछुआ स्थित खैरमाई माता मंदिर के […]

You May Like

मनोरंजन