खैरमाई माता मंदिर को 4 लाख, रोड व स्कूल उन्नयन की सौगात

मंडला। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी जुड़ाव का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने ग्राम बिछुआ में आयोजित 24 घंटे की अखंड महा रामधुन के समापन अवसर पर यह बात कही।

मंत्री उइके ने बिछुआ स्थित खैरमाई माता मंदिर के लिए 4 लाख रुपए, बच्चों के लिए आंगनवाड़ी व प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवॉल, तथा केहरपुर से कोटासांगवा व कातलबोड़ी तक 5 किमी सड़क निर्माण की घोषणा की। साथ ही बिछुआ हाईस्कूल को कक्षा 12वीं तक उन्नयन करने की भी घोषणा की।

रामधुन मंडली को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने 11 हजार रुपए विधायक निधि से वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के लिए प्रदान किए तथा बच्चों की प्रस्तुति पर 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में क्षेत्र को लगभग 68 करोड़ के विकास कार्य मिले हैं। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी और पीएमजीएसवाई जैसी योजनाओं से लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों से उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

हेल्पलाइन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण करें

Mon Sep 8 , 2025
मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का गंभीरता से और सकारात्मक तरीके से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आवेदकों से सीधी चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर हो सके। […]

You May Like