अभिनेता रंजीत ने किए महाकाल के दर्शन 

उज्जैन। फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रंजीत पारिवारिक लोगों के साथ रविवार को उज्जैन आए। इस दौरान वे महाकाल के दर्शन करने भी पहुंचे। उन्होंने नंदीहॉल में बैठकर दर्शन पूजन किया। पंडे-पुजारियों ने मंत्रोच्चार कर उनका पूजन संपन्न कराया। अभिनेता रंजीत को कौन नहीं जानता नई से लेकर पुरानी फिल्मों में वे विलेन के रोल में नजर आते हैं। मंदिर में दर्शन कर रंजीत बोले-बाबा के दरबार में आकर मैं अभिभूत हो गया हूं। रंजीत जैसे ही मंदिर के अंदर नंदीहॉल में पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को अलग कर उन्हें दर्शन करवाए।

Next Post

जंगल के बीच मां दबा रही थी तीन वर्षीय बेटी का गला

Sun Mar 16 , 2025
रेंजर ने बचाई बच्ची की जान, महिला ने रेंजर पर हमला कर फाड़ी वर्दी, मौके पर पहुंची पुलिस   नवभारत न्यूज तेंदूखेड़ा/दमोह.तेंदूखेड़ा के तारादेही मार्ग पर रविवार सुबह एक मां अपनी ही बच्ची का गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास कर रही थी. बच्ची चीख रही थी, उसी दौरान […]

You May Like