जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत माला में बदमाशों ने राईजर पाईप से नाना-नाती पर हमला कर नगदी लूट कर बाइक में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि प्रवेश सिंह लोधी 21 वर्ष निवासी बजरंग गढ़ का दानीबाबा पेट्रोल पम्प पिपरिया कला में काम करता है। वह रिश्ते के नाना प्रताप सिंह लोधी निवासी तारादेही पौड़ी जिला दमोह के साथ मोटर सायकल से पिपरिया कला पेट्रोल पम्प जा रहा था।
मोटर सायकल प्रवेश चला रहा था उसके नाना पीछे बैठे थे जैसे ही वे माला के आगे पुल के पास पहुंचे तभी ग्राम पिपरिया के तुलसी लोधी एवं किशनिया लोधी खड़े थे, जो उसे देखकर मोटर सायकल के आगे मोटर सायकल लगाकर रास्ता रोक लिये तुलसी लोधी हाथ में राईजर पाईप लिये था बोला जेब से पैसे निकाल, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे, उसने पैसे देने से मना किया तो किशनिया ने उसे पकड़ लिया और तुलसी लोधी ने राईजर पाईप से मारकर उसके दोनों हाथ की कोहनी में चोटें पहॅुचा दीं। किशनिया लोधी ने प्रवेश की जेब से 5 हजार रूपये निकाल लिये, नाना बीच बचाव करने लगे तो दोनों ने राईजर पाईप व हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसके नाना को भी चोटें पहॅुचा दीं एवं उसकी मोटर सायकल में तोड़फोड़ कर भाग गए।
