जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बापूनगर निवासी दीपक कुमार रजक को गूगल से डॉक्टर का नंबर निकालकर अपॉइंटमेंट बुक करना महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने 5 रुपए के टोकन पेमेंट का झांसा देकर उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी।
पीड़ित द्वारा फाइल डाउनलोड कर फॉर्म भरने पर उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके इंडियन बैंक के खाते से दो बार में 1.50 लाख पार कर दिए गए। रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
