पुलिया निर्माण: गड्ढे में उतरी तीन बहनें, दो की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

इंदौर:सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम चिमली में दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तीन सगी बहनें खेलते-खेलते उतर गईं. इनमें से दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरी को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर बचा लिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.भगवानलाल चौहान की तीन बेटियां 15 वर्षीय बस्कन्या, 12 वर्षीय अनुष्का और एक अन्य बहन घर के पास खेल रही थीं.

इसी दौरान वे पुलिया निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में उतर गईं. गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था. कुछ देर बाद आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और बच्चियों को बाहर निकाला. उन्हें पंपिंग कर पानी निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन अनुष्का और उसकी एक बहन ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बहन को सकुशल बचा लिया. हादसे के समय माता-पिता सांवेर स्थित पाइप फैक्ट्री में मजदूरी के लिए गए हुए थे.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण कर रहे ठेकेदार ने सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे और बिना चेतावनी गड्ढा खुला छोड़ दिया था. इस लापरवाही के चलते मासूमों की जान गई. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार भूपेंद्र के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है. मृत बच्चियों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप जांच शुरु की.

Next Post

शिवपुरी में आज रात निकलेगा चेल्लम का ताजिया

Mon Aug 18 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में आज 18 अगस्त की रात चेल्लम का ताजिया निकाला जाएगा। मुस्लिम समाज और पुलिस प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिजिकल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी नवीन यादव ने समिति सदस्यों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील […]

You May Like