किर्गिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन: 17 देश और छह अंतरराष्ट्रीय संगठन होंगे शामिल

बिश्केक, 29 अगस्त (वार्ता) किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के कार्यालय ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि एक सितंबर 2026 को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक और विस्तारित “एसएससीओ प्लस” शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में 17 देशों के नेता और प्रतिनिधि तथा छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे।

सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, कज़ाख राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन और उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान, मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख, टोगो के मंत्रिपरिषद अध्यक्ष फ़ॉरे ग्नासिंग्बे, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसौलिथ भी बैठक में शामिल होंगे। वियतनाम का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति वो थी अन्ह जुआन और मिस्र का प्रतिनिधित्व उप प्रधानमंत्री हुसैन ईसा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों की ओर से एससीओ महासचिव नुरलान येरमेकबायेव, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, सीआईएस महासचिव सर्गेई लेबेदेव, सीएसटीओ महासचिव तालातबेक मसादयाकोव, यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन के अध्यक्ष बाकीतझान सागिंतेयेव और सीआईबीएमए महासचिव कैरात सारीबे भाग लेंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों, व्यापार, परिवहन, डिजिटल, पर्यावरण और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। इस अवसर पर एससीओ की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘बिश्केक घोषणापत्र’ अपनाया जाएगा। इसके साथ ही, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाला यह सम्मेलन किर्गिस्तान की एससीओ अध्यक्षता का समापन भी करेगा।

Next Post

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, बहन तो आई मगर सुनी रह गई कलाई

Sat Aug 29 , 2026
रतलाम। शहर में रक्षाबंधन के त्योहारी माहौल के बीच एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने परिवार की सारी खुशियों को छीन लिया। सैलाना यार्ड टर्न के पास एक अन्य मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार युवक रणवीर गोमे की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त अरविंद कोली गंभीर रूप […]

You May Like