एनसीएल जयंत सीएचपी में करंट लगने से श्रमिक की मौत

सिंगरौली 30 नवम्बर। जिले के एनसीएल के जयंत क्षेत्र स्थित कोल हैंडलिंग प्लांट सीएचपी में बीते गुरुवार की दोपहर एक ठेका श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चकरिया गांव निवासी अरविंद खैरवार के रूप में हुई है, जो एक कंपनी के लिए वेल्डिंग का काम करता था।

दोपहर करीब 12 बजे अरविंद सीएचपी में वेल्डिंग का काम कर रहा था। बताया गया कि वेल्डिंग मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय उसमें करंट आ गया, जिसकी चपेट में अरविंद आ गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके सहकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विंध्यनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए ठेका कंपनी से बात की जाएगी और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस हादसे के बाद काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर मजदूरों में आक्रोश देखा गया। एक मजदूर राधेश्याम ने बताया कि वेल्डिंग जैसे जोखिम भरे कार्यों के लिए अक्सर सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर सूत्रों की बातों पर गौर करे तो संविदाकार के द्वारा मृतक के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा के साथ 1 लाख रूपये अंतिम संस्कार के लिए दिया गया। वहीं कर्मकार प्रतिकर की राशि एनसीएल प्रबंधन द्वारा दी जाएगी।

Next Post

17 वर्षीय नाबालिग की हत्या से सनसनी

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर।एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी रोड थाना के गड्ढे वाले मोहल्ले की है। […]

You May Like

मनोरंजन