नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष ने सोमवार को कहा कि सरकार विकसित भारत की सिर्फ बातें करती है और इसके लिए उसके पास कोई ठोस नीति नज़र नहीं आती गया।
लोकसभा में ‘वित्त विधेयक 2026’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के डॉ अमर सिंह ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आय करीब 3000 डॉलर है जबकि विकसित भारत के लिए यह आमदनी 14000 डॉलर प्रति व्यक्ति होनी चाहिए। उनका कहना था कि सरकार जो दावा करती है और जो बुनियादी स्थित है उसमें बहुत बड़ा फर्क है और इस गैप को बांटने के लिए कोई कदम ठोस कदम उठाते हुए सरकार नजर नहीं आती है।
आर्थिक अनुशासन की जरुरत पर उन्होंने कहा , “कि वित्तीय अनुशासन किसी भी संस्था, सरकार या व्यक्ति जे लिए आवश्यक है लेकिन हमारे यहां इसका बड़ा अभाव दिखता है और यही वजह है कि कमाई से ज्यादा खर्च हो रहा है जो बहुत खतरनाक है।
आय से अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति को उन्होंने बड़ी समस्या बताया और कहा कि यह आर्थिक असंतुलन की जड़ है।” उन्होंने योजनाबद्ध निवेश पर बल दिया और कहा कि सही दिशा में निवेश करना ज़रूरी है ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके।
उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि खेती को आधुनिक बनाने, उन्हें उचित एएसपी देने, तकनीक का उपयोग कर उनकी आय बढ़ाना है।
