सीएम हेल्पलाइन निराकरण में आलीराजपुर को मिला ‘ए’ ग्रेड, जनकल्याण शिविर डैशबोर्ड में भी जिला चौथे स्थान पर

आलीराजपुर।जिले में जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मई 2026 में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में आलीराजपुर जिले ने प्रदेश स्तर पर A ग्रेड रैंक प्राप्त की है। साथ ही जिलेवार जनकल्याण शिविर डैशबोर्ड में जिला चौथे स्थान पर काबिज है।

जिले को यह उपलब्धि मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए आमजन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसी दिशा में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग तथा सहकारिता विभाग के विभिन्न प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है। डैशबोर्ड पर जारी जिलेवार रैंकिंग में आलीराजपुर का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। अप्रैल 2026 में जिला प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल होकर 9वें स्थान पर रहा था, जहां उसका स्कोर 8.58 था। वहीं मई 2026 में जिले ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8वीं रैंक हासिल की तथा उसका स्कोर बढ़कर 19.9 पहुंच गया। कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विभागों को धन्यवाद देकर निरंतर लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Next Post

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक की साप्ताहिक जनसुनवाई में 98 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

Tue Jun 23 , 2026
झाबुआ। आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ, *श्री देवेन्द्र पाटीदार* द्वारा *प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियमित साप्ताहिक जनसुनवाई* का आयोजन किया जा रहा है। इस सराहनीय पहल के माध्यम से जिले के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों […]

You May Like